शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोविंदा:क्या टूटने से बचा चीची का रिश्ता? पत्नी सुनीता बोलीं- 40 साल पुरानी शादी क्यों नहीं टिकेगी – Sunita Ahuja Disclosed Her Marriage With Actor Govinda Cant Dissolve Easily
मनोरंजन

गोविंदा:क्या टूटने से बचा चीची का रिश्ता? पत्नी सुनीता बोलीं- 40 साल पुरानी शादी क्यों नहीं टिकेगी – Sunita Ahuja Disclosed Her Marriage With Actor Govinda Cant Dissolve Easily

November 9, 2026


sunita ahuja disclosed her marriage with actor govinda cant dissolve easily

गोविंदा, सुनीता आहूजा

विस्तार

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच का तनाव बीते दिनों काफी चर्चा का विषय रहा। कपल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। मगर अब सुनीता ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान अपने रिश्ते को बचाने के बारे में काफी कुछ कहा। 

रिश्ते पर क्या बोलीं सुनीता? 

सुनीता आहूजा ने गोविंदा और उनकी को-स्टार पर अफेयर के आरोप लगाए थे। हाल ही में पिंकविला से हुई बातचीत में सुनीता ने कहा, ‘यह 40 साल पुरानी शादी है, आखिर क्यों नहीं टिकेगी? सब ठीक है, वो वही कर रहे हैं, जो उन्हें पसंद है। मैं काम कर रही हूं और मेरा पूरा ध्यान काम पर ही है, लेकिन इस जन्म में हमें कोई कभी अलग नहीं कर सकता। बाकी, मैंने सब कुछ ईश्वर पर छोड़ दिया है. भगवान के अलावा मैं किसी से कुछ नहीं मांगती। उनके लिए और मेरे लिए जो भी सही होगा, भगवान हमारे साथ वही करेंगे।’ 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X