रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्रेटर नोएडा:दस्तमपुर में ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने चार वर्षीय बच्ची को कुचला, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम – Four-year-old Girl Dies After Being Struck By A Tractor Loaded With Bricks
नोएडा

ग्रेटर नोएडा:दस्तमपुर में ईंटों से भरे ट्रैक्टर ने चार वर्षीय बच्ची को कुचला, हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम – Four-year-old Girl Dies After Being Struck By A Tractor Loaded With Bricks

November 29, 2026


Four-year-old girl dies after being struck by a tractor loaded with bricks

चार साल की बच्ची की मौत

जेवर कोतवाली क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर के नीचे आने से मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, चार वर्षीय बच्ची गांव में ही सड़क किनारे खेल रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर की चपेट में वह आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बच्ची ट्रैक्टर के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार में बच्ची की मौत से मातम पसरा हुआ है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X