रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कानपुर:शिवराजपुर में बसपा की विशाल जनसभा, आकाश आनंद भरेंगे चुनावी हुंकार, हजारों समर्थकों के पहुंचने का दावा – Kanpur Bsp To Hold A Massive Public Rally In Shivrajpur Akash Anand To Sound The Election Clarion Call
कानपुर

November 29, 2026

Kanpur BSP to hold a massive public rally in Shivrajpur Akash Anand to sound the election clarion call

शिवराजपुर में बसपा की विशाल जनसभा
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में 2027 के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी चुनावी जनसभाओं की शुरुआत बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से कर दी है। रविवार को शिवराजपुर के बैरी स्थित रामसहाय इंटर कॉलेज के मैदान में पार्टी की विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है।

इस जनसभा को संबोधित करने के लिए बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी बड़े काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे हैं। रैली को भव्य रूप देने के लिए मैदान में 300 फीट लंबा और 150 फीट चौड़ा वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि और मंडल व जिला स्तर के पदाधिकारियों के बैठने के लिए अलग से मंच बनाया गया है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X