शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्वालियर:दिवाली मकान में लगी आग, पटाखे से भड़की लपटें; बालकनी में रखा Ac और वॉशिंग मशीन जले – Fire Breaks Out In A House During Diwali, Ignited By Firecrackers; An Ac Unit-washing Machine Are Gutted
ग्वालियर

ग्वालियर:दिवाली मकान में लगी आग, पटाखे से भड़की लपटें; बालकनी में रखा Ac और वॉशिंग मशीन जले – Fire Breaks Out In A House During Diwali, Ignited By Firecrackers; An Ac Unit-washing Machine Are Gutted

November 9, 2026


Fire breaks out in a house during Diwali, ignited by firecrackers; an AC unit-washing machine are gutted.

दमकल।
– फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

दीपावली की खुशियों के बीच ग्वालियर के हजीरा क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर के पास कॉलोनी नंबर-2 में स्थित एक मकान की बालकनी में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बालकनी में रखा सामान जलने लगा। आग की लपटें मकान के अंदर कमरों तक पहुंच गईं। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। करीब 15 से 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, आग विमल शर्मा के मकान में लगी थी। मकान मालिक विमल शर्मा ने बताया कि वे इस मकान में नहीं रहते हैं। यहां किराएदार रहते हैं, जो दीपावली मनाने अपने गांव गए हुए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीपावली पर जलाया गया कोई पटाखा जलती अवस्था में मकान की बालकनी में आकर गिर गया। इससे वहां रखे सामान में आग लग गई। आग धीरे-धीरे बढ़ती गई और बालकनी में रखी वॉशिंग मशीन और एसी भी इसकी चपेट में आ गए। इसके बाद आग आउटर के रास्ते कमरे के अंदर तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें- कटनी में पूजा के बाद तीन मंजिला इमारत में लगी आग, छह लोगों की मौत

फायरमैन अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलने के 15 से 20 मिनट के भीतर दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग काफी फैल चुकी थी और मकान के कमरों में ताले लगे हुए थे।ऐसे में दमकलकर्मियों ने ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब एक गाड़ी पानी का इस्तेमाल किया गया।

मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली प्रेमवती ने बताया कि घटना के समय परिवार के लोग पूजा कर रहे थे। तभी उनके नाती ने ऊपर आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सभी लोग घर से बाहर निकल आए। हालांकि, घर के एक बुजुर्ग सदस्य, जो पैरालाइज्ड हैं, उस समय अंदर ही रह गए थे। परिजनों ने फिलहाल उन्हें आग लगने की घटना की जानकारी नहीं दी है।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी नागेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां जमा भीड़ को नियंत्रित किया और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। घटना की जानकारी मिलने पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बेटे सागर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ परिजनों को संभाला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X