शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जबलपुर:लाठी से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, पारिवारिक विवाद में पति ने उतारा मौत के घाट – Murdered His Wife By Beating Her With A Stick
जबलपुर

जबलपुर:लाठी से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, पारिवारिक विवाद में पति ने उतारा मौत के घाट – Murdered His Wife By Beating Her With A Stick

November 9, 2026


Murdered his wife by beating her with a stick

अपराध

विस्तार

चरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भिड़की में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना दीपावली की सुबह की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की सुबह ग्राम भिड़की निवासी सुकरती बाई का शव घर के बाहर दहलान में रक्तरंजित अवस्था में मिला था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि घटना से एक रात पहले करीब 9 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले महिला के बहनोई और भतीजे ने मौके पर पहुंचकर दोनों को शांत कराया था। इसके बाद रात करीब 2 बजे फिर से पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।

पढ़ें: नागझिरी में हार्डवेयर दुकान और मकान में लगी भीषण आग, दम घुटने से 107 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

इस दौरान आरोपी पति नेमचंद ठाकुर (44) ने पत्नी पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घायल महिला दहलान में जाकर बेहोश होकर गिर गई। वहीं पड़े रहने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी के साथ लाठी से मारपीट कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X