रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
ग्वालियर:पिता की डांट से घर छोड़ गई थी मासूम, आगरा के बालिका गृह में सुरक्षित मिली, सात दिन चला सर्च ऑपरेशन – Gwalior: Missing 10-year-old Girl Found Safe In Agra After Seven-day Search Across Three States
ग्वालियर

ग्वालियर:पिता की डांट से घर छोड़ गई थी मासूम, आगरा के बालिका गृह में सुरक्षित मिली, सात दिन चला सर्च ऑपरेशन – Gwalior: Missing 10-year-old Girl Found Safe In Agra After Seven-day Search Across Three States

November 25, 2026


Gwalior: Missing 10-Year-Old Girl Found Safe in Agra After Seven-Day Search Across Three States

पुरानी छावनी थाना, ग्वालियर

विस्तार

पिता की डांट से दुखी होकर घर छोड़कर गई दस साल की मासूम बच्ची सात दिन बाद आगरा में सुरक्षित मिल गई है। बच्ची ने बिना पूछे घर में रखे 200 रुपये खर्च कर दिए थे, जिस पर पिता ने उसे डांटने के साथ मारपीट भी की थी। इस व्यवहार से आहत होकर वह चुपचाप घर से निकल गई थी। ग्वालियर की पुरानी छावनी थाना पुलिस की टीम ने सात दिनों तक तीन राज्यों में लगातार खोजबीन करने के बाद मंगलवार रात 11 बजे आगरा के बालिका गृह से उसे ढूंढ निकाला।

तीन राज्यों के मार्गों पर खंगाले सीसीटीवी

लापता बच्ची की तलाश के लिए पुलिस प्रशासन ने 14 सदस्यों की विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने सबसे पहले रितुराज होटल और उसके आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद मुरैना रोड, जौरा, सबलगढ़ और श्योपुर रोड से धौलपुर होते हुए आगरा के संभावित रास्तों पर स्थित 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने अंतरराज्यीय रास्तों पर चलने वाली बसों के चालकों, परिचालकों और आम राहगीरों को बच्ची की तस्वीर दिखाकर व्यापक पूछताछ भी की।

ये भी पढ़ें: तीन महीने में पलटा प्रमोशन का फैसला: 169 पशु डॉक्टरों की पदोन्नति निरस्त, वरिष्ठता और आरक्षण पर उठा था विवाद

स्टेशनों और बाजारों में चिपकाए गए पोस्टर

मध्यप्रदेश पुलिस ने पड़ोसी राज्यों राजस्थान और उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी बच्ची की गुमशुदगी की जानकारी भेजी थी। पुलिस टीम ने धौलपुर और आगरा के मुख्य रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों तथा प्रमुख बाजारों में बच्ची की तस्वीर वाले पोस्टर जगह-जगह चिपकाए। इसी अभियान के दौरान मंगलवार रात ग्वालियर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आगरा में सड़क पर भटकती मिली बच्ची को एक जागरूक राहगीर ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हुए बालिका गृह में दाखिल करा दिया है।

बालिका गृह पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया की पूरी

सूचना मिलते ही पुरानी छावनी पुलिस की टीम मंगलवार रात करीब 11 बजे आगरा स्थित बालिका गृह पहुंची। वहां पहुंचकर पुलिस दल ने बच्ची के सुरक्षित होने की पूरी तरह से पुष्टि की। पुरानी छावनी के थाना प्रभारी संतोष यादव के अनुसार बच्ची को वापस लाने के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। पुलिस टीम बुधवार को बच्ची को आगरा से सुरक्षित लेकर ग्वालियर वापस पहुंचेगी, जिसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X