पंजाब में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक हो गया है। बुधवार को खन्ना की हवा देश भर में सिरसा के बाद सबसे प्रदूषित रही। खन्ना का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है, जो सेहत के लिए हानिकारक है।
त्योहारों के दौरान हुई आतिशबाजी से निकले धुएं के कारण प्रदूषण बढ़ा है। कई शहरों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। जालंधर में 281 और लुधियाना में 265 एक्यूआई दर्ज हुआ। मंडी गोबिंदगढ़ में भी एक्यूआई 214 रहा जो खराब श्रेणी में है। पराली जलाने की घटनाएं भी प्रदूषण की दूसरी बड़ी वजह बनी हुई हैं। उपग्रह आंकड़ों के अनुसार 15 सितंबर से 24 नवंबर तक पंजाब में पराली जलाने के 7146 सक्रिय मामले सामने आए हैं।