चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव:आप ने ने बनाई घोषणापत्र समिति, जेडी घई को सौंपी अध्यक्षता – Aap Forms Manifesto Committee For Chandigarh Municipal Corporation Elections

आम आदमी पार्टी
November 19, 2026

आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र तैयार करने के उद्देश्य से 14 सदस्यीय घोषणापत्र समिति का गठन किया है। पार्टी की ओर से 19 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार समिति तत्काल प्रभाव से काम शुरू करेगी।
समिति की कमान पार्टी के कोषाध्यक्ष जेडी घई को सौंपी गई है। पार्टी के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह और महासचिव ओंकार सिंह औलख की ओर से जारी घोषणा के मुताबिक, समिति में पूर्व मेयर एडवोकेट अनु छतरथ, ग्रामीण प्रधान जगपाल सिंह जग्गा, लीगल विंग से एडवोकेट गौरव, प्रदेश सचिव कौशल सिंह और कोर कमेटी सदस्य पी.पी. घई को शामिल किया गया है।
इसके अलावा युवा अध्यक्ष एडवोकेट देवक सोनी, युवा सह-अध्यक्ष एडवोकेट पुनीत छाबड़ा, सह-मीडिया प्रभारी साहिल दुबे, प्रदेश सचिव एडवोकेट रवि मनी, एससी विंग के उपाध्यक्ष रवि सिंह और मीडिया प्रभारी विक्रांत तंवर को भी समिति में जगह दी गई है।महिला विंग की महासचिव एडवोकेट रिंकू बहादुरी और आसाप कोर कमेटी की सदस्य कमलप्रीत जज भी समिति का हिस्सा होंगी।
पार्टी की ओर से गठित यह समिति नगर निगम चुनाव के लिए घोषणापत्र तैयार करने का काम करेगी। इसके जरिए शहर के विभिन्न मुद्दों और जनता से जुड़े विषयों को चुनावी एजेंडे में शामिल करने की तैयारी है।
November 19, 2026
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस में वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया गया है। गृह विभाग की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार विजय को एसपी क्राइम, इकोनॉमिक ऑफेंस विंग और असिस्टेंट कमांडेंट जनरल होमगार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुराग दारू (आईपीएस) अब एसपी सिक्योरिटी एवं ट्रैफिक होंगे। उनसे क्राइम और […]
November 19, 2026
हरियाणा में पराली जलाने के मामलों पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 24 घंटे में जांच के बाद 33 और किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री दर्ज की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में ऐसी एंट्री वाले किसानों की संख्या 60 हो गई है। निगरानी में […]
November 18, 2026
चंडीगढ़। सरकारी सेवा के दौरान अपने कमाने वाले सदस्य को खोने वाले सात परिवारों को चंडीगढ़ प्रशासन ने आर्थिक सहारा दिया है। प्रशासन ने अनुकंपा आधार पर सात आश्रितों को सरकारी नौकरी दी है। बुधवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने यूटी सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में चयनित उम्मीदवारों […]
