PM Vishwakarma Yojana Eligibility: देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चलती हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ दिया जाता है। साथ ही अलग-अलग योजनाओं के जरिए अलग-अलग तरह के लाभ भी लाभार्थियों को दिए जाते हैं। इसी क्रम में एक स्कीम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके जरिए एक बड़ी संख्या में लोग लाभ ले रहे हैं।
भारत सरकार की इस योजना के तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं और कौन लोग इस योजना से जुड़ सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
पीएम विश्वकर्मा योजना में दिए जाते हैं 500 रुपये?
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको काम से जुड़े औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये टूलकिट प्रोत्साहन राशि दी जाती है
- बतौर लाभार्थी आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है
- जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक आपको रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का भी प्रावधान है
किसे मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं और इनकी सूची आप नीचे देख सकते हैं:-
- जो नाव निर्माता हैं, जो लोग मालाकार हैं, अगर आप सुनार हैं
- पत्थर तराशने वाले, नाई यानी बाल काटने वाले, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- जो राजमिस्त्री हैं, जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं