शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद:घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, विरोध करने पर किशोर को पीटा – Jewelry And Cash Worth Lakhs Stolen After Break-in At Home Teenager Beaten For Resisting In Chandauli
चंदौली

चंदौली में चोरों के हौसले बुलंद:घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, विरोध करने पर किशोर को पीटा – Jewelry And Cash Worth Lakhs Stolen After Break-in At Home Teenager Beaten For Resisting In Chandauli

October 30, 2026


Jewelry and cash worth lakhs stolen after break-in at home teenager beaten for resisting in chandauli

मौके पर बिखरा सामान

विस्तार

चंदौली जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बलुआ थाना क्षेत्र के इटवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान घर में सो रहे 17 वर्षीय किशोर की नींद खुल गई। विरोध करने पर चोरों ने उस पर हमला कर दिया और सिर व पीठ पर वार कर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, इटवा गांव निवासी मुन्ना प्रजापति के घर में चोर घुस गए। घर में रखे करीब दो से तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसी दौरान घर में सो रहे मुन्ना प्रजापति के 17 वर्षीय किशोर की नींद खुल गई। उसने चोरों को रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि चोरों ने उसके सिर और पीठ पर वार कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X