रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंपावत:नशा तस्करी पर शिकंजा, बनबसा पुलिस ने एक युवक को 4.03 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा – A Youth Was Caught With 4.03 Grams Of Smack In Champawat
चंपावत

चंपावत:नशा तस्करी पर शिकंजा, बनबसा पुलिस ने एक युवक को 4.03 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा – A Youth Was Caught With 4.03 Grams Of Smack In Champawat

November 26, 2026


A youth was caught with 4.03 grams of smack in champawat

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चंपावत में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बनबसा पुलिस ने एक युवक को 4.03 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। 25 नवंबर को थानाध्यक्ष विनय मित्तल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैनाल के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई।

आरोपी की पहचान गोविन्द गुप्ता (29) पुत्र मूल चंद गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर छह, मीना बाजार बनबसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X