शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर:छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, 29 अक्टूबर को इन 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी – Cyclone Arnab Impact: Rain Alert In Chhattisgarh, School Holiday In These Districts On October 29
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर:छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, 29 अक्टूबर को इन 12 जिलों में स्कूलों की छुट्टी – Cyclone Arnab Impact: Rain Alert In Chhattisgarh, School Holiday In These Districts On October 29

October 28, 2026


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कई जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। संबंधित जिलों के कलेक्टरों के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारियों ने अवकाश के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश सरकारी और निजी, दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होंगे। छुट्टी का सिलसिला जारी है।

इन 10 जिलों में कल स्कूल बंद

29 अक्टूबर को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, धमतरी, राजनांदगांव, कबीरधाम, कांकेर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर जिले के स्कूलों में अवकाश रहेगा।

बस्तर संभाग के पांच जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के बीच कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ इलाकों में बीती रात से बारिश हो रही है, जबकि रायपुर सहित कई जगहों पर सुबह से बूंदाबांदी दर्ज की गई।

यहां देखें आदेश की कॉपी







शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X