रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चरित्र ही मानव जीवन की पूंजी :पंकज – Character Is The True Capital Of Human Life: Pankaj
मिर्ज़ापुर

चरित्र ही मानव जीवन की पूंजी :पंकज – Character Is The True Capital Of Human Life: Pankaj

November 29, 2026


Character is the true capital of human life: Pankaj

जय गुरुदेव महाराज का माल्यार्पण करते श्रद्धालु, संवाद

लालगंज। क्षेत्र के पंजरा गांव में शनिवार को कार्यक्रम में पंकज महाराज ने कहा कि चरित्र ही मानव जीवन की पूंजी है। संत-महात्माओं के सत्संग में किसी व्यक्ति विशेष, धर्म अथवा जाति की निंदा नहीं की जाती। यहां परमात्मा की भक्ति और आत्मकल्याण की प्रेरणा दी जाती है।

कहा कि मनुष्य जन्म मिलने पर जीवात्मा के कल्याण का प्रयास करना चाहिए लेकिन लोग भौतिक सुखों को जुटाने में जीवन व्यतीत कर देते हैं। कहा कि मनुष्य अपने शरीर को सजाने-संवारने और उसके पालन-पोषण में लगा रहता है लेकिन जिस जीवात्मा के सहारे शरीर संचालित होता है, उसके कल्याण के बारे में नहीं सोचता। जीवात्मा का वास्तविक आहार भजन है।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन अनमोल है। इसे केवल खाने और सोने में व्यतीत करना हीरे जैसे जन्म को कौड़ियों के भाव गंवाने के समान है। इस अवसर पर घूरन प्रसाद, मोतीलाल सिंह, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, राजेंद्र प्रसाद, गौतम पटेल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X