शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ पूजा:बलिया के 1172 स्थानों पर रहेंगे 3200 पुलिसकर्मी, तीन शिफ्टों में ड्यूटी; 22 सेक्टरों में बंटा जनपद – Chhath 3200 Police Personnel Deployed 1172 Locations In Ballia Working Three Shifts District Divided 22 Sector
वाराणसी

छठ पूजा:बलिया के 1172 स्थानों पर रहेंगे 3200 पुलिसकर्मी, तीन शिफ्टों में ड्यूटी; 22 सेक्टरों में बंटा जनपद – Chhath 3200 Police Personnel Deployed 1172 Locations In Ballia Working Three Shifts District Divided 22 Sector

November 14, 2026


Chhath 3200 police personnel deployed 1172 locations in Ballia working three shifts district divided 22 sector

पुलिस की ओर से छठ पर्व पर सुरक्षा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छठ पूजा के दौरान जिले के 1172 घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए करीब 3200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जवानों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में लगाई जाएगी, ताकि सुबह से देर रात तक घाटों पर लगातार निगरानी बनी रहे। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए जिले को छह जोन और 22 सेक्टरों में बांटा गया है। संबंधित एसडीएम और सीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घाटों पर भीड़ के हिसाब से पुलिसकर्मियों की संख्या तय की जाएगी। कम भीड़ वाले घाटों पर एक और अधिक भीड़ वाले घाटों पर दो से तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सभी छठ घाट पर पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। नदी घाटों पर एसडीआरएफ की टीम भी मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा पुलिस की ओर से जिले के सभी छठ घाटों और जलाशयों की गूगल मैपिंग कराने के बाद घाट तक पहुंचने वाले रास्ते, जलाशय की सुरक्षा व संभावित भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया गया है। 

जिले में करीब 1100 पोखरों पर छठ पूजा होती है। बुधवार को एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने बिचला घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रकाश, सफाई और बैरिकेडिंग के इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बताया कि गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख घाटों पर गोताखोरों और नावों की व्यवस्था रहेगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X