शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ पूजा 2026:महिलाएं ही क्यों करती हैं छठ पूजा? जानें इस लोक आस्था के पर्व से जुड़ी दिलचस्प पौराणिक मान्यता – Why Is It That Only Women Perform Chhath Puja Know Significant In Hindi
अध्यात्म

छठ पूजा 2026:महिलाएं ही क्यों करती हैं छठ पूजा? जानें इस लोक आस्था के पर्व से जुड़ी दिलचस्प पौराणिक मान्यता – Why Is It That Only Women Perform Chhath Puja Know Significant In Hindi

November 13, 2026


Chhath Puja 2026: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से छठ महापर्व की शुरुआत होती है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में उगते और डूबते सूर्य, दोनों को अर्घ्य देने की परंपरा है। छठ पूजा के दौरान व्रती अपनी संतान की लंबी आयु की कामना के लिए करीब 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। इस वर्ष छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छठ पूजा को लेकर ऐसा कोई शास्त्रीय नियम नहीं है कि यह व्रत केवल महिलाएं ही रख सकती हैं। पुरुष भी पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ इस कठिन व्रत का पालन करते हैं। हालांकि, आमतौर पर छठ पूजा में महिलाओं की संख्या अधिक देखने को मिलती है। इसके पीछे कई धार्मिक, पारिवारिक और पौराणिक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। आइए जानते हैं कि छठ पूजा में महिलाओं की भागीदारी अधिक क्यों होती है और इसके पीछे क्या कारण हैं।

Why is it that only women perform Chhath Puja know significant in hindi

Chhath Puja 2026

संतान की रक्षा और परिवार की खुशहाली का भाव

छठी मैया को संतान की रक्षा करने वाली और दीर्घायु प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। भारतीय परिवारों में माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए स्वाभाविक रूप से अधिक भावुक और समर्पित रहती हैं, इसलिए वे स्वेच्छा से इस कठिन निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं।

Why is it that only women perform Chhath Puja know significant in hindi

Chhath Puja 2026

पौराणिक मान्यताएं (द्रौपदी और माता सीता)

  • महाभारत काल: मान्यता है कि पांडवों के वनवास के दौरान जब उन पर भारी संकट आया, तब द्रौपदी ने अपने परिवार के कल्याण और खोया हुआ राज्य वापस पाने के लिए छठ पूजा की थी।
  • रामायण काल: वनवास से लौटने के बाद माता सीता ने भी कार्तिक शुक्ल षष्ठी को सूर्यदेव की उपासना कर छठ व्रत रखा था, इन्हीं आदर्शों का अनुसरण करते हुए महिलाएं इस परंपरा को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाती आ रही हैं।
Why is it that only women perform Chhath Puja know significant in hindi

Chhath Puja 2026
– फोटो : Amar Ujala

छठी मैया से मातृत्व का जुड़ाव

छठी मैया को ब्रह्मा की मानस पुत्री और सूर्यदेव की बहन माना गया है। वे मातृत्व और वात्सल्य की प्रतीक हैं। एक मां ही दूसरी मां (छठी मैया) के वात्सल्य और संतान के प्रति उनकी कृपा को सबसे गहराई से महसूस कर सकती है, इसलिए भी महिलाएं इस पूजा से अधिक जुड़ी होती हैं।

Why is it that only women perform Chhath Puja know significant in hindi

Chhath Puja 2026

व्यावहारिक पक्ष

  • महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा परिवार के कल्याण की भावना अत्यधिक होती है। वे कष्ट सहकर भी परिवार के कल्याण के लिए सभी कुछ करने के लिए तैयार रहती है। 
  • महिलाएं प्रकृति से अधिक जुड़ी रहती है इसलिए भी उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यहां पर आकर्षण का नियम और मेनिफेस्टेशन का नियम काम करता है। 
  • महिलाएं तरह-तरह के यत्न करने में पुरुषों से आगे रहती हैं। इसे महिलाओं के त्याग-तप की भावना से जोड़कर देखा जा सकता है।
  • महिलाएं संतान की कामना से या संतान के स्वास्थ्य और उनके दीघार्यु होने के लिए यह पूजा अधिक बढ़-चढ़कर और पूरी श्रद्धा से करती हैं।

पुरुष भी करते हैं छठ व्रत

आजकल पुरुष भी यह व्रत रखने लगे हैं। आज भी बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हजारों की संख्या में पुरुष (परवैतिन) नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक का 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। इसके अलावा, बिना पुरुषों के सहयोग के यह पर्व पूरा भी नहीं होता-घाट तक भारी दउरा (बांस की टोकरी) सिर पर रखकर ले जाने से लेकर पूजा की व्यवस्था संभालने तक पुरुष बराबर की भूमिका निभाते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X