शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हिंदी भाषा में रोजगार की अपार संभावनाएं :डॉ. निर्मल सिंह – Career Guidance Lecture At Government College, Ani
रामपुर बुशहर

हिंदी भाषा में रोजगार की अपार संभावनाएं :डॉ. निर्मल सिंह – Career Guidance Lecture At Government College, Ani

November 13, 2026


Career Guidance Lecture at Government College, Ani

आनी कॉलेज में कॅरियर गाइडेन्स एंड प्लेसमेंट सेल के कार्यक्रम उप​स्थित विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज 

राजकीय महाविद्यालय आनी में ‘हिंदी भाषा : शिक्षा से रोजगार तक’ विषय पर कॅरिअर मार्गदर्शन व्याख्यान

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में शुक्रवार को हिंदी परिषद एवं कॅरिअर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिंदी भाषा : शिक्षा से रोजगार तक’ विषय पर कॅरिअर मार्गदर्शन व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के शैक्षणिक महत्त्व और रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई। हिंंदी के सहायक प्रोफेसर डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि हिंदी केवल साहित्य और अभिव्यक्ति की भाषा नहीं, बल्कि रोजगार के अनेक अवसर भी उपलब्ध करवाती है। हिंदी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद शिक्षण, पत्रकारिता, अनुवाद, राजभाषा अधिकारी, जनसंचार, प्रकाशन, रेडियो, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी सेवाओं और निजी क्षेत्र में हिन्दी के महत्त्व पर भी प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते विस्तार से हिंदी भाषा में रोजगार की नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भाषाई दक्षता, लेखन कौशल और तकनीकी ज्ञान विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आयोजन के लिए हिन्दी परिषद और कॅरिअर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल को बधाई दी। कार्यक्रम में बीए हिंदी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विषय से जुड़े सवाल पूछकर रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी प्राप्त की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X