छत्तीसगढ़:इस वन क्षेत्र में पहुंचा हाथियों का समूह, डीएफओ ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील – Chhattisgarh: A Herd Of Elephants Has Reached This Forest Area; The Dfo Has Urged Villagers To Remain Alert.

हाथियों का झुंड
November 1, 2026

हाथियों का झुंड
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले और आसपास के वन क्षेत्रों में विचरण कर रहा 52 हाथियों का दल अब दो समूहों में बंट गया है। हाथियों का एक समूह कोरबा जिले के पसान क्षेत्र के जंगलों में मौजूद है, जबकि दूसरा समूह करीब 10 से 12 हाथियों के साथ मरवाही वन मंडल क्षेत्र में पहुंच गया है। हाथियों का यह दल मरवाही वन परिक्षेत्र के मटियाढांढ बीट अंतर्गत अखरादंड कक्ष क्रमांक 2002 में विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं, वन विभाग अलर्ट मोड पर है।
जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के पसान वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा 52 हाथियों का झुंड अब दो समूहों में विभाजित हो गया है। इनमें से करीब 10 से 12 हाथियों का समूह मुख्य झुंड से अलग होकर मरवाही वन मंडल के जंगलों में पहुंच गया है। हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। हाथियों के आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़ने की आशंका को ध्यान में रखते हुए वन अमला सतर्कता बरत रहा है।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 24 घंटे में बदलाव के संकेत, जानें अन्य जिलों का हाल
हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग और हाथी मित्र दल सक्रिय हो गया है। टीम जंगल में हाथियों की गतिविधियों की निगरानी कर रही है। वहीं, आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के नजदीक न जाएं, उनका पीछा न करें और उन्हें किसी भी तरह परेशान करने से बचें। विशेष रूप से शाम और रात के समय जंगल की ओर जाने से परहेज करें। हाथियों को देखकर उनके करीब जाने या तस्वीरें लेने का प्रयास करना भी खतरनाक हो सकता है।
मरवाही वन मंडल के वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) श्रीकुमार निशांत ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि हाथियों का दल गांव के आसपास दिखाई दे, तो तत्काल वन विभाग या हाथी मित्र दल को सूचना दें। वन विभाग की टीम संभावित नुकसान को रोकने के लिए लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है।
November 12, 2026
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नाबालिग जय साहू की मौके पर मौत, दोस्त गंभीर।। विस्तार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। पेंड्रा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चला […]
November 12, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार गांव में भाई दूज की रात एक कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकान संचालक का पूरा परिवार मनेंद्रगढ़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने गया हुआ था। […]
November 10, 2026
मारपीट के दौरान भाई को बचाने पहुंची 21 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सोनू राठौर और मोनू राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
