छत्तीसगढ़:कुत्ते के काटने के बाद लगाया एंटी रेबीज टीका, फिर भी मासूम की मौत, दस दिन में दूसरा मामला – Chhattisgarh Two Year Old Girl Dies Rabies Dog Bite Medical College Hospital

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Adobe Stock
November 8, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Adobe Stock
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुत्ते के काटने से गंभीर दो वर्षीय मासूम बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 10 दिनों के भीतर अस्पताल में रेबीज के कारण मासूम बच्ची की मौत का यह दूसरा मामला सामने आया है। स्वजन ने कुत्ते के काटने के तुरंत बाद बच्ची को एंटी रेबीज का टीका भी लगवाया था, लेकिन इसके बावजूद शरीर में वायरस फैल गया। तबीयत अत्यधिक बिगड़ने पर स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी बच्ची को नहीं बचाया जा सका।
एंटी रेबीज वैक्सीन के बाद भी बिगड़ी हालत
सूरजपुर जिले के कल्याणपुर निवासी सीताराम गोंड़ की पत्नी का पति से विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपनी दो साल की बेटी निर्मला को लेकर बलरामपुर जिले के छिंदिया स्थित अपने मायके चली गई थी। वह जीविकोपार्जन के लिए बरियों क्षेत्र के एक होटल में काम कर रही थी। लगभग 10 दिन पहले वह बच्ची को अपने साथ काम पर लेकर गई थी। बच्ची होटल के बाहर खेल रही थी, तभी आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके गले व होंठ पर बुरी तरह काट लिया। स्वजन तत्काल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे और उसे एंटी रेबीज का टीका लगवाया। वैक्सीन की तीन खुराक देने के बाद भी दो दिन पहले अचानक बच्ची की तबीयत बहुत खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर स्वजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
10 दिनों में रेबीज से दूसरी मौत
चिकित्सा क्षेत्र के लिए यह चिंताजनक स्थिति है क्योंकि 10 दिनों के भीतर रेबीज से मौत की यह दूसरी घटना है। इससे पहले सूरजपुर जिले के ग्राम मोहरसोप निवासी संत कुमार के साढ़े तीन वर्षीय बेटे को 1 अक्तूबर को कुत्ते ने काट लिया था। स्वजन ने शुरुआत में बच्चे का इलाज मोहरसोप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सूरजपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, परिवार के सदस्य बच्चे को जिला अस्पताल ले जाने के बजाय झोलाछाप डॉक्टर रामानुज विश्वकर्मा के पास ले गए। सही इलाज न मिलने के कारण बच्चे के शरीर में संक्रमण तेजी से फैल गया। 17 अक्तूबर को उसकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
November 13, 2026
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल डिजिटल विस्तार छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों की घोषणा हो गई है। विधानसभा का यह शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल चार बैठकें होंगी। सत्र के दौरान सरकार वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य जरूरी शासकीय […]
November 13, 2026
सांकेतिक तस्वीर डिजिटल विस्तार महादेव सट्टेबाजी एप मामले में सीबीआई ने छत्तीसगढ़ की राजधानी में मोहित सोमानी के घर पर छापा मारा है। टीम ने मोहित सोमानी के रायपुर समता कालोनी स्थित निवास पर रेड मारी है। एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। इस क्रम […]
November 13, 2026
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Amar Ujala Digital विस्तार छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ का 16वां एपिसोड गुरुवार 12 नवंबर को प्रसारित होगा। इस एपिसोड का विषय योजना के तहत ‘सोलर दीदी’ है। कार्यक्रम में सोलर दीदियां अपनी कहानी और अनुभव शेयर करेंगी। ‘दीदियों की कहानी, उन्हीं की […]
