छत्तीसगढ़:बालोद में खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, पिता और मासूम बेटे की मौत; दूसरा बच्चा गंभीर – Speeding Bike Rams Into Stationary Truck In Balod; Father And Young Son Killed

सांकेतिक तस्वीर
November 7, 2026

सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसा सनौद थाना क्षेत्र में हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक अनियंत्रित बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता और उनके 12 वर्षीय बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
श्राद्ध मिलन से लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार, ग्राम कजराबांधा निवासी डागेश्वर साहू (34) अपने दो बेटों ओशांत साहू (12) और अनुराग साहू (8) के साथ सामाजिक पितृ श्राद्ध मिलन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर शाम तीनों दोपहिया वाहन से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सनौद थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में पिता और बेटे की मौके पर मौत
टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण डागेश्वर साहू और उनके 12 वर्षीय बेटे ओशांत साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
गंभीर हालत में अस्पताल रेफर हुआ मासूम
ग्रामीणों की सूचना पर सनौद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनुराग को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। खड़े ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार में पिता और बेटे की मौत से ग्राम कजराबांधा में मातम पसरा हुआ है।
November 8, 2026
बालोद हादसे में पांच की मौत विस्तार बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। पुरुर थाना क्षेत्र में ग्राम मरकाटोला के पास दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना इतनी […]
November 8, 2026
बालोद में लगातार हो रही बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सिकोसा के पास नाला उफान पर आने से बालोद-दुर्ग-रायपुर स्टेट हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। क्षेत्र के विधायक स्थिति का जायजा लेने के लिए फील्ड में उतरे।
November 8, 2026
वन विभाग की रेड विस्तार छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डौंडीलोहारा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत खरखरा जलाशय किनारे स्थित बैना रिसॉर्ट में महंगे शौक के लिए प्रतिबंधित लकड़ियों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। रिसॉर्ट की आड़ में अवैध रूप से लकड़ी की वर्कशॉप संचालित किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम […]
