शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई; टला बड़ा हादसा – A Moving Truck Caught Fire On The Raipur-bilaspur Highway The Blaze Was Extinguished After An Hour-long Effort
बलौदाबाज़ार-भाटापारा

छत्तीसगढ़:रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझाई; टला बड़ा हादसा – A Moving Truck Caught Fire On The Raipur-bilaspur Highway The Blaze Was Extinguished After An Hour-long Effort

October 28, 2026


A moving truck caught fire on the Raipur-Bilaspur highway the blaze was extinguished after an hour-long effort

सांकेतिक

विस्तार

रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह दामाखेड़ा ओवरब्रिज के ऊपर चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। टीम ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के अनुसार यह ट्रक भाटापारा से बिस्किट निर्माण की सामग्री लेकर रायपुर जा रहा था। ट्रक पारले बिस्किट कंपनी के लिए कच्चा माल लेकर निकला था। जैसे ही ट्रक रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित दामाखेड़ा ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा, उसमें अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। चलती गाड़ी में आग लगती देखकर मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार वाहन में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रक में आग लगी थी।

पढ़ें: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, नवा रायपुर में किसानों की हुंकार रैली, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

एक घंटे की मशक्कत से बुझी आग

पुलिसकर्मियों और दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे तक मशक्कत करके आग बुझाने का काम किया। टीम ने सुबह लगभग 5:45 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर नेशनल हाईवे पर यातायात सामान्य कराया। पुलिस और दमकल विभाग की तत्परता एवं सजगता के कारण समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया और बड़ा हादसा टल गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X