छत्तीसगढ़:हार्वेस्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, युवक-युवती की मौत; चालक फरार – A Violent Head-on Collision Occurred Between A Harvester And A Motorcycle

हार्वेस्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत
November 5, 2026

हार्वेस्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की जान चली गई। पेंड्रा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के पास हार्वेस्टर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया।
अमरपुर गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक और युवती अमरपुर गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे हार्वेस्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
17 वर्षीय दुलरिया बाई और मुकेश पोरते की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बस्ती बगरा निवासी 17 वर्षीय दुलरिया बाई और घाटबहरा निवासी मुकेश पोरते के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाए गए शव
घटना की सूचना मिलने के बाद 112 आपातकालीन सेवा की मदद से दोनों के शव जिला अस्पताल लाए गए। अस्पताल की मरचुरी में शवों को सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया।
हार्वेस्टर चालक फरार, पुलिस कर रही तलाश
हादसे के बाद हार्वेस्टर चालक मौके से फरार हो गया। पेंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ फरार चालक की तलाश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक और युवती कहां जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई अगले दिन की जाएगी।
November 12, 2026
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नाबालिग जय साहू की मौके पर मौत, दोस्त गंभीर।। विस्तार गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। पेंड्रा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बाइक चला […]
November 12, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार गांव में भाई दूज की रात एक कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय दुकान संचालक का पूरा परिवार मनेंद्रगढ़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने गया हुआ था। […]
November 10, 2026
मारपीट के दौरान भाई को बचाने पहुंची 21 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सोनू राठौर और मोनू राठौर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
