गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:15 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह, दोस्त ने पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट – Youth Murdered Over ₹15,000 Debt Dispute In Janjgir-champa, One Arrested, Another Absconding
जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़:15 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह, दोस्त ने पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट – Youth Murdered Over ₹15,000 Debt Dispute In Janjgir-champa, One Arrested, Another Absconding

November 19, 2026


Youth Murdered Over ₹15,000 Debt Dispute in Janjgir-Champa, One Arrested, Another Absconding

हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा में 15 हजार रुपए के उधारी लेनदेन के विवाद में एक दोस्त ने दूसरे दोस्ती की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी घटना के बाद से फरार है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को कमल सूर्यवंशी ने थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में सूचना दी कि उसके भाई देवनारायण सूर्यवंशी के साथ 17 नवंबर की रात करीब 10 बजे ग्राम खोखरा में इतवारी सूर्यवंशी और उसका एक अन्य साथी बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान 15 हजार रुपए के उधारी लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने देवनारायण के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

कोतवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस की सीन ऑफ क्राइम यूनिट और पुलिस डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

एक आरोपी गिरफ्तार, पत्थर जब्त

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इतवारी सूर्यवंशी को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने मृतक के साथ उधारी के पैसों को लेकर विवाद और मारपीट करना स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त कंक्रीट का पत्थर भी आरोपी से जब्त किया गया है।

मामले में एक अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी हुई है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X