Una News:विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराध पर जागरूक किया – Students Were Made Aware Of Substance Abuse And Cybercrime
ऊना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की ओर से सचिव शिखा लखनपाल के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके माध्यम से उच्च जोखिम समूहों एवं संवेदनशील वर्गों को कानूनी अधिकारों तथा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।इनके तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना के कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग और सनराइज एनजीओ के सहयोग से उच्च जोखिम समूहों एवं संवेदनशील वर्गों के लिए कानूनी जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता बबीता शर्मा ने प्रतिभागियों को उनके कानूनी अधिकारों, संबंधित कानूनी प्रावधानों, पुलिस के अधिकारों एवं दायित्वों तथा निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। वहीं, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल बसाल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के नशा जागरूकता एवं स्वस्थ जीवन मार्गदर्शन पखवाड़ा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
