मुंगेली कोर्ट में आरोपी का हाईवोल्टेज ड्रामा:कटघरे से कूदकर जज को दी जान से मारने की धमकी – High-voltage Drama By The Accused In Mungeli Court: He Jumped From The Dock And Threatened To Kill The Judge

सांकेतिक तस्वीर
November 17, 2026

सांकेतिक तस्वीर
मुंगेली जिला न्यायालय में रिमांड पेशी के दौरान एक आरोपी ने भारी हंगामा किया। उसने कटघरे से छलांग लगाकर न्यायिक अधिकारी की टेबल तक पहुंचने का प्रयास किया। आरोपी ने पीठासीन अधिकारी और न्यायालयीन कर्मचारियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
इस गंभीर मामले में मुंगेली सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की तीन अलग-अलग धाराओं में मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज मामले के अनुसार, 25 वर्षीय भगतराम राजपूत को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुमली का निवासी है। पुलिस उसे न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय लेकर आई थी। सुनवाई के दौरान पीठासीन अधिकारी ने आरोपी से उसका नाम पूछा। लेकिन भगतराम राजपूत ने नाम बताने से साफ इन्कार कर दिया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने उसे नाम बताने का निर्देश दिया। इसके बाद आरोपी अचानक अत्यधिक उग्र हो गया और अदालत के भीतर हंगामा करने लगा।
कटघरे से कूदकर धमकी
अदालत कक्ष में उग्र हुए आरोपी ने अचानक कटघरे से छलांग लगा दी। उसने वहां रखे कांच के फ्रेम को तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी सीधे पीठासीन न्यायिक अधिकारी की टेबल तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने कर्मचारियों के साथ बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसने गाली-गलौज की और न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
आरोपी के इस अनियंत्रित कृत्य से शासकीय सेवकों के कार्य में व्यवधान पड़ा। न्यायालयीन कार्रवाई बाधित हुई और अदालत की गरिमा को ठेस पहुंची। इस घटना के बाद जिला न्यायालय में पदस्थ शिकायतकर्ता ने मुंगेली सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दी। पुलिस ने भगतराम राजपूत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 296 और 351(3) के तहत मामला पंजीकृत किया है। मुंगेली सिटी कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
November 17, 2026
नाले में मिला युवक का शव। विस्तार जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बनारी स्थित नाले में एक युवक का शव मोटरसाइकिल सहित मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अकलतरा निवासी 28 वर्षीय प्रवीण मारचे के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के […]
November 16, 2026
अपराध विस्तार जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने मोटरसाइकिल से गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये मूल्य का 4.258 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। गांजे की इस खेप के साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल और […]
November 13, 2026
घर के कमरे में बिखरा पड़ा सामान। विस्तार जिला मुख्यालय जांजगीर के अमरैया पारा वार्ड नंबर 23 में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। दो अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली महिला से मारपीट की। वे सोने-चांदी के जेवरात और 8 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब […]
