रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छत्तीसगढ़:24 घंटे में दो हाथियों की मौत, 11 महीने में 13 ने गंवाई जान; रायगढ़ में हाथियों की सुरक्षा पर सवाल – 6-year-old Elephant Calf Dies During Treatment; Two Elephants Lose Their Lives In Raigarh Within 24 Hours
रायगढ़

छत्तीसगढ़:24 घंटे में दो हाथियों की मौत, 11 महीने में 13 ने गंवाई जान; रायगढ़ में हाथियों की सुरक्षा पर सवाल – 6-year-old Elephant Calf Dies During Treatment; Two Elephants Lose Their Lives In Raigarh Within 24 Hours

November 28, 2026


6-year-old elephant calf dies during treatment; two elephants lose their lives in Raigarh within 24 hours.

बीमार हाथी शावक की हुई मौत

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जिले में शुक्रवार की सुबह छह साल का एक बीमार हाथी शावक मिला। इलाज के दौरान शाम साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई। चौबीस घंटे के भीतर जिले में दो हाथियों की जान जा चुकी है। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे के आसपास मवेशी चराने गए लोगों ने बनहर गांव में एक 6 साल के हाथी शावक को बीमार हालत में देखकर वन विभाग को मामले की जानकारी दी थी। जिसके बाद से लगातार हाथी शावक का इलाज किया जा रहा था। बताया जा रहा था कि हाथी शावक केमिकलयुक्त सब्जी के अलावा प्लास्टिक का सेवन कर लिया था जिसके कारण उसकी तबियत बिगड़ी थी।

इस मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी के अलावा हाथी मित्र दल की टीम घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों की उपस्थिति में ही मौके पर बीमार शावक का उपचार शुरू कर दिया था। साथ ही हाथी शावक को गुड पानी, केला के खिलाते हुए बॉटल चढ़ाया गया था। लेकिन आज शाम तकरीबन साढ़े 4 बजे के आसपास हाथी शावक की मौत हो गई है। बहरहाल कल मृत हाथी शावक का पोस्टमार्टम उपरंात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

11 माह के भीतर 13 हाथियों की मौत


  • 27 जनवरी को घरघोड़ा रेंज के कमतरा बीट में चट्टान में फंसकर 1 हाथी के बच्चे की मौत
  • 22 फरवरी को तमनार रेंज के झिंगोल परिसर में 1 हाथी के बच्चे की मौत
  • 11 मार्च को घरघोड़ा रेंज के कुरकुट नदी में 2 हाथी के बच्चों का शव मिला
  • 23 अप्रैल को लैलूंगा रेंज के आमापाली में 1 हाथी के बच्चे की मौत
  • 8 मई को छाल रेंज के घोघरा डेम में 1 हाथी के बच्चे की मौत
  • 11 मई को छाल रेंज के तरकेला गांव में 1 हाथी के बच्चे की मौत
  • 22 मई की रात छाल रेंज के पुसल्दा गांव में तालाब में नहाते समय एक हाथी के बच्चे की मौत
  • 1 जून को खरसिया रेंज के गुरदा संगम में मांड नदी में डूबने से शावक की मौत
  • 30 सितंबर को तमनार रेंज के छैडोरिया गांव के तालाब में शावक का शव मिला
  • 13 अक्टूबर की सुबह छाल रेंज के सारसमार के खेत में हाथी शावक का शव मिला
  • 27 नवंबर को धरमजयगढ़ रेंज के बरतापाली में करंट से नर हाथी की मौत
  • 28 नवंबर को छाल रेंज के बनहर में बीमार हाथी की मौत

  1. बीमार हाथी शावक की हुई मौत

बीमार हाथी शावक की हुई मौत

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X