रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छिंदवाड़ा:एसडीओ फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के घर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई – Chhindwara: Lokayukta Raids The Residence Of Sdo Forest Sanju Kumar Sharma News In Hindi
छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा:एसडीओ फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के घर लोकायुक्त का छापा, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई – Chhindwara: Lokayukta Raids The Residence Of Sdo Forest Sanju Kumar Sharma News In Hindi

November 15, 2026


Chhindwara: Lokayukta raids the residence of SDO Forest Sanju Kumar Sharma news in hindi

एसडीओ फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा का आवास

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त भोपाल की टीम ने शनिवार को छिंदवाड़ा में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पचमढ़ी में वन विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ संजू कुमार शर्मा के छिंदवाड़ा स्थित आवास पर छापा मारा है। लोकायुक्त की टीम छिंदवाड़ा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके मकान में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

छिंदवाड़ा के अलावा अन्य ठिकानों पर भी लोकायुक्त की टीम द्वारा कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अन्य ठिकानों का विवरण फिलहाल उपलब्ध नहीं है। जांच पूरी होने के बाद छापे के दौरान मिली संपत्ति और अन्य दस्तावेजों का खुलासा होने की उम्मीद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X