शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जगरांव में युवक पर हमला:घर से बुलाकर टांग में मारी लाठी, कांग्रेस पार्षद पर हमले का आरोप; देखें वीडियो – Attack On Youth In Jagraon Congress Councillor Accused Of Assault
लुधियाना

जगरांव में युवक पर हमला:घर से बुलाकर टांग में मारी लाठी, कांग्रेस पार्षद पर हमले का आरोप; देखें वीडियो – Attack On Youth In Jagraon Congress Councillor Accused Of Assault

November 12, 2026


जगरांव के वार्ड नंबर आठ में एक कांग्रेस पार्षद पर युवक को घर से बाहर बुलाकर लाठी से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में युवक की टांग पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक की पहचान करन निवासी रायकोट, हाल निवासी गांधी नगर जगरांव के रूप में हुई है।

परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में लुधियाना रेफर कर दिया गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्षद विक्की कथित तौर पर हाथ में लाठी लेकर युवक के घर पहुंचा और उसे बहाने से बाहर बुलाया। जैसे ही करन घर के दरवाजे पर पहुंचा, आरोप है कि पार्षद ने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया और उस पर हमला करते हुए टांग पर लाठी मार दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

बताया जा रहा है कि पूरी घटना घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने फुटेज हासिल कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिसके बाद घटना को लेकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई।

पार्षद ने लगाया मां से दुर्व्यवहार का आरोप

दूसरी ओर, कांग्रेस पार्षद विक्की ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह कैटरिंग का काम करता है। उसके अनुसार, करन ने कथित तौर पर उसकी माता के साथ गाली-गलौच की और उन्हें धक्का दिया, जिससे वह गिरकर घायल हो गई थीं। पार्षद ने इसी घटना को विवाद का कारण बताया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X