जबलपुर:हाईकोर्ट से मेडिकल छात्रों को राहत, नीट-पीजी काउंसलिंग पर लगी रोक हटी, इन-सर्विस आरक्षण व बोनस अंक सही – Mp High Court Clears Neet-pg Counselling, Upholds 30% Quota And Incentive Marks For In-service Doctors

मप्र हाईकोर्ट
November 27, 2026

मप्र हाईकोर्ट
मप्र उच्च न्यायालय ने राज्य की मेधा सूची की खुली श्रेणी में सेवारत डॉक्टरों को शामिल करने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस निर्णय के साथ ही उच्च न्यायालय ने नीट-पीजी की काउंसलिंग प्रक्रिया को पुनः शुरू करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है।
मुख्य न्यायाधीश एवाई कोगजे और न्यायाधीश विवेक जैन की खंडपीठ ने जारी प्रवेश प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से इन्कार कर दिया। इसके साथ ही पीठ ने 2 नवंबर को दिए गए अपने अंतरिम आदेश को भी हटा दिया है। अदालत ने कहा कि अंतरिम आदेश के कारण रुकी हुई काउंसलिंग को अब कानून के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।
इन-सर्विस आरक्षण व्यवस्था को सही ठहराया
खंडपीठ ने वर्ष 2018 के संशोधित नियमों के तहत तीन वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके राज्य सेवा के डॉक्टरों के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था को उचित ठहराया। अदालत ने कहा कि जब लागू नियमों को किसी भी पक्ष ने चुनौती नहीं दी है, तो इस प्रक्रिया पर सवाल खड़े नहीं किए जा सकते। यह प्रवेश प्रक्रिया 5 अक्तूबर 2021 से प्रभावी नियमों के अधीन संचालित हो रही है। अदालत ने टिप्पणी की कि जिन डॉक्टरों ने कठिन या ग्रामीण क्षेत्रों में तीन वर्ष तक सेवाएं दी हैं, उन्हें प्रोत्साहन अंक मिलने की उम्मीद थी। उनका यह अधिकार अब पूरी तरह तय हो चुका है, जिसे अब समाप्त नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें: इंदौर: बस बॉडी निर्माण के नाम पर 2.24 करोड़ की ठगी, लखनऊ से दबोचा गया मुख्य आरोपी, 1 दिसंबर तक रिमांड पर
अतिरिक्त प्रोत्साहन अंकों का किया समर्थन
उच्च न्यायालय ने एक, दो और तीन वर्ष की सेवा पूरी करने वाले सेवारत डॉक्टरों को क्रमशः 10 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 30 प्रतिशत अतिरिक्त अंक देने के नियम को भी सही पाया। पीठ ने स्पष्ट किया कि प्रोत्साहन अंकों का यह आवंटन भारतीय चिकित्सा परिषद विनियम 2000 के नियम 9 के पूर्णतः अनुकूल है। अदालत ने यह भी माना कि यह प्रोत्साहन अंक देने की व्यवस्था 30 प्रतिशत के आरक्षण कोटा से पूरी तरह स्वतंत्र और अलग है। अदालत ने 18 नवंबर को इस मामले में अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था, जिसे गुरुवार को सुनाया गया।
काउंसलिंग प्रक्रिया नियमानुसार होगी शुरू
खंडपीठ के आदेश के अनुसार अंतरिम रोक हटने से राज्य में नीट-पीजी की काउंसलिंग प्रक्रिया फिर से चालू हो जाएगी। उच्च न्यायालय ने कहा कि पूर्व आदेश के सम्मान में प्रक्रिया को रोक दिया गया था, लेकिन याचिका खारिज होने के बाद अब काउंसिलिंग को नियमानुसार कराया जा सकता है। अदालत ने सेवारत अभ्यर्थियों को खुली श्रेणी की मेरिट में स्थान देने और अतिरिक्त अंक दिए जाने के नियमों को विधि सम्मत मानकर संबंधित याचिका को खारिज किया है।
November 29, 2026
अपराध विस्तार पाटन थाना क्षेत्र में ग्राम ननवारा स्थित बिजली सब स्टेशन में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर आउटसोर्स कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक आउटसोर्स कर्मचारी रिश्ते में सागर जिले के बंडा विधायक का साला बताया जाता है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के संबंध […]
November 28, 2026
शहर में करोड़ों रुपए की आर्थिक धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां विश्वास जीतकर पहले कंप्यूटरों का डेटा उड़ाया गया, मोबाइल पर आने वाले ओटीपी हासिल किए गए और फिर बिना किसी वास्तविक लेनदेन के करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) तथा फर्जी टर्नओवर दूसरी फर्मों में ट्रांसफर कर […]
November 28, 2026
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर स्थित खंडपीठ ने प्रदेश के हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अन्य संस्थानों में स्थानांतरित किए गए विद्यार्थियों से नए कॉलेज दोबारा ट्यूशन फीस नहीं ले सकेंगे। न्यायमूर्ति आनंद पाठक […]
