रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू-कश्मीर:रात के अंधेरे में सीमा पार करने की कोशिश, बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर – Pak Intruder Shot Dead By Bsf Troops Along Ib In Punjab Jammu
जम्मू

जम्मू-कश्मीर:रात के अंधेरे में सीमा पार करने की कोशिश, बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर – Pak Intruder Shot Dead By Bsf Troops Along Ib In Punjab Jammu

November 27, 2026


Pak intruder shot dead by BSF troops along IB in Punjab Jammu

सुरक्षाबल

विस्तार

पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शुक्रवार तड़के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। घटना पठानकोट के उज्ज नदी के पास पहाड़पुर सीमा चौकी क्षेत्र में हुई।

अधिकारियों के अनुसार, घुसपैठिया शुक्रवार रात करीब दो बजे सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि करते हुए दिखाई दिया। बीएसएफ जवानों ने उसे चुनौती दी और रुकने के लिए कहा लेकिन वह आगे बढ़ता रहा और अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर जाने लगा। इसके बाद सतर्क जवानों ने उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X