रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जम्मू-कश्मीर:2001 में जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट, दो दशक से पुलिस को चकमा दे रहा आतंकी गिरफ्तार – Absconding Terrorist, Wanted In Several Terror Cases, Arrested In Mahor
जम्मू

जम्मू-कश्मीर:2001 में जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट, दो दशक से पुलिस को चकमा दे रहा आतंकी गिरफ्तार – Absconding Terrorist, Wanted In Several Terror Cases, Arrested In Mahor

November 26, 2026


Absconding terrorist, wanted in several terror cases, arrested in Mahor

सुरक्षाबल
– फोटो : बासित जरगर

विस्तार

रियासी जिला पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मोहम्मद मंशा निवासी थुरू लसोली को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक पुलिसकर्मी की हत्या सहित कई जघन्य अपराधों से जुड़े मामलों में दो दशकों से अधिक समय से कानून से बच रहा था। आरोपी पर पुलिस स्टेशन माहौर में एफआईआर दर्ज है। इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गए थे। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया गया और बाद में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X