शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जशपुर में मनेगी सीएम साय की दिवाली:दीपावली पर अस्पतालों में अलर्ट जारी,पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Vishnudeo Sai Jashpur Visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News
रायपुर

जशपुर में मनेगी सीएम साय की दिवाली:दीपावली पर अस्पतालों में अलर्ट जारी,पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Vishnudeo Sai Jashpur Visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

November 8, 2026


छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे शनिवार दोपहर 3 बजे रायपुर हेलीपैड से बगिया के लिए रवाना हुए और बगिया में रात्रि विश्राम किया। बगिया स्थित गृह निवास के मुख्य द्वार पर दीप प्रज्ज्वलित किए। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे और एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री साय ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा हमारा प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व हर घर में सुख, शांति, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और आपसी भाईचारे, प्रेम तथा सद्भाव का संदेश देता है। दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि सकारात्मकता, नई ऊर्जा और एकजुटता का प्रतीक भी है। यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग और उत्साह का संचार करता है।

दीपावली को लेकर अस्पताल में अलर्ट जारी

दिवाली को लेकर रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में अलर्ट जारी किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जरूरी दवाइयों, इंजेक्शन और जीवनरक्षक उपकरणों का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया है। दीपावली और गोवर्धन पूजा के चलते आज और कल मेकाहारा की नियमित ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। 10 नवंबर से ओपीडी दोबारा शुरू होगी। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। 

आज मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बंद

दीपावली पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आज रविवार को मांस-मटन की दुकानें बंद रहेगी।  इनकी बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। मांस-मटन की दुकानों के साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में भी इसे परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के अनुसार, मांस-मटन की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि

स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत प्रदेश के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयन किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आगामी 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में इन तीनों शहरों को पुरस्कृत करेंगी। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों, सफाई मित्रों के समर्पण और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सफाई मित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन राष्ट्रपति के हाथों छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का सम्मानित होना पूरे प्रदेश के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह सम्मान उन हजारों सफाई मित्रों के परिश्रम का सम्मान है, जो प्रतिदिन हमारे शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए अथक मेहनत करते हैं। साथ ही यह उन जागरूक नागरिकों की सहभागिता का भी सम्मान है, जिन्होंने स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति एक नई चेतना जागृत की है। आज स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संचालित एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। छत्तीसगढ़ भी इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के सभी शहरों में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था हो, नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिले तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हो।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X