शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जहर खाने से युवती की मौत:शव गांव पहुंचते ही भड़का परिजनों का आक्रोश, आरोपी सिपाही को बुलाने की मांग पर अड़े – Young Woman Dies In Ghazipur After Consuming Poison Family Demand Raised To Summon Accused Constable
ग़ाज़ीपुर

जहर खाने से युवती की मौत:शव गांव पहुंचते ही भड़का परिजनों का आक्रोश, आरोपी सिपाही को बुलाने की मांग पर अड़े – Young Woman Dies In Ghazipur After Consuming Poison Family Demand Raised To Summon Accused Constable

November 5, 2026


Young woman dies in Ghazipur after consuming poison family demand raised to summon accused constable

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

विस्तार

प्रेमी के घर विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। बुधवार की रात करीब आठ बजे शव लेकर गांव पहुंचे परिजनों ने उसे घर के सामने रख दिया। वे आरोपी सिपाही को मौके पर बुलाने और उसके परिजनों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।

क्या है पूरा मामला

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस पूरी रात गांव में डटी रही। बृहस्पतिवार सुबह तक गांव में पुलिस बल तैनात रहा।

इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों ने शव घर के सामने रखा है। दोनों पक्षों के घर आमने-सामने होने के कारण शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद है। परिजनों को समझाया गया है। शव का अंतिम संस्कार सिधागर घाट पर किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X