मुरादाबाद में कारोबारी नूर हसन की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बेटे ने ही पिता की हत्या कराई थी। हत्यारे बेटे मो. हसन ने अपने पिता नूर हसन की हत्या के लिए कई प्रयास किए थे। उसने घटना से दो माह पहले भी खाने में जहर मिलाकर पिता को खिला दिया था लेकिन सही समय पर उपचार मिलने के कारण उनकी जान बच गई थी।
इसके बाद उसने गैंग के जरिये हत्या करने का प्लान बनाया लेकिन उसके पास रकम नहीं थी। इसलिए उसने दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को पांच लाख रुपये में सुपारी दे दी और उसे भरोसा दिलाया था कि पिता की हत्या के बाद कारोबार संभालने के बाद पूरा भुगतान कर देगा।
पुलिस की ओर से कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट में बताया गया कि नूर हसन दस सराय पुलिस चौकी के पास नूर प्लाईवुड एंड फर्नीचर की दुकान चलाते थे।