Serious Health Problems Caused by Poor Sleep: आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में पर्याप्त नींद लेना किसी चुनौती से कम नहीं है। काम का दबाव, तनाव, देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल और बिगड़ती दिनचर्या लोगों की नींद पर असर डाल रही है। ऐसे में कई लोग रोजाना 6 घंटे से भी कम सो रहे हैं, जो धीरे-धीरे सेहत के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। कई रिसर्च में पाया गया है कि कम नींद का असर शरीर के साथ दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य पर भी होता है।
जानना जरूरी:रोजाना 6 घंटे से कम सोना सेहत के लिए खतरनाक! शरीर को घेर सकती हैं ये बीमारियां – Poor Sleep Habits Can Increase The Risk Of These Health Problems
November 24, 2026

2 of 6
रोजाना कम सोने की आदत बिगाड़ सकती है सेहत
– फोटो : AI
नींद की कमी बन रही दुश्मन
पर्याप्त नींद न लेने का सबसे पहला असर आपके दिमाग पर दिखाई देता है। आपको दिन भर थकान, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, काम में मन न लगना और कोई भी निर्णय लेने में परेशानी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, नींद के दौरान मस्तिष्क यादों को व्यवस्थित करता है। ऐसे में लगातार कम नींद लेने से याददाश्त और एकाग्रता प्रभावित होती है।

3 of 6
रोजाना कम सोने की आदत बिगाड़ सकती है सेहत
– फोटो : AI
याददाश्त और एकाग्रता होती है कमजोर
रोजाना 6 घंटे से कम सोने से शरीर में भूख और पेट भरा होने का अहसास कराने वाले हार्मोन प्रभावित होते हैं। इसके कारण व्यक्ति को बार-बार भूख लगती है और मीठा, तला-भुना या अधिक कैलोरी वाला भोजन खाने की इच्छा बढ़ती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर वजन बढ़ने और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है, जिससे वजन नियंत्रित रखना मुश्किल हो जाता है।

4 of 6
रोजाना कम सोने की आदत बिगाड़ सकती है सेहत
– फोटो : AI
बढ़ने लगता है डायबिटीज का खतरा
लगातार कम नींद लेने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन और तनाव बढ़ता है। इसका असर ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर के स्तर पर पड़ता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि लंबे समय तक नींद पूरी न होने से हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। इसलिए अगर आप अच्छी सेहत चाहती हैं, तो पर्याप्त नींद लेना आज से ही शुरू कर दें।

5 of 6
रोजाना कम सोने की आदत बिगाड़ सकती है सेहत
– फोटो : AI
दिल और ब्लड शुगर पर पड़ता है असर
नींद की कमी का असर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी पर पड़ता है और संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता कम होती जाती है। इसके कारण आपको बार-बार सर्दी-जुकाम और दूसरी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। वहीं, मांसपेशियों में थकान, शरीर में दर्द और शारीरिक गतिविधियों के दौरान जल्दी थक जाने जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। ऐसे में शारीरिक गतिविधियां करना मांसपेशियों की रिकवरी और शारीरिक परेशानियों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
