शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जालंधर में पटाखे ने ली जान:चिंगारी से मकान में लगी आग, बाहर नहीं निकल पाया पैरालाइज्ड बुजुर्ग; जिंदा जला – Firecracker Claims Life In Jalandhar Paralyzed Elderly Man Burned To Death
जालंधर

जालंधर में पटाखे ने ली जान:चिंगारी से मकान में लगी आग, बाहर नहीं निकल पाया पैरालाइज्ड बुजुर्ग; जिंदा जला – Firecracker Claims Life In Jalandhar Paralyzed Elderly Man Burned To Death

November 9, 2026


Firecracker claims life in Jalandhar paralyzed elderly man burned to death

मौत।

विस्तार

दिवाली की रात जालंधर के निजातम नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने से 65 वर्षीय पैरालाइज्ड बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे में घर में मौजूद पालतू कुत्ता भी आग की चपेट में आकर जल गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, घटना निजातम नगर की गली नंबर-6 की है। दिवाली की रात इलाके में पटाखे चलाए जा रहे थे। इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा मकान की दूसरी मंजिल पर जा गिरा। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे से निकली चिंगारी के कारण कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर थे, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग कमरे में मौजूद थे।

पैरालाइज्ड होने के कारण वह आग लगने पर खुद को बचाकर बाहर नहीं निकल सके और आग की लपटों में घिर गए। इस दौरान घर में मौजूद पालतू कुत्ता भी आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बुजुर्ग की जान जा चुकी थी और कमरे में रखा सामान जलकर राख हो गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X