जींद:फतेहगढ़ गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप – Woman Dies Under Suspicious Circumstances In Jind’s Fatehgarh Village; Family Alleges Murder

मृतका
– फोटो : संवाद
November 17, 2026

मृतका
– फोटो : संवाद
जुलाना के फतेहगढ़ गांव में सोमवार को एक 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या करने और घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने व 8 लाख 70 हजार रुपये की नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ गांव निवासी 42 वर्षीय सुमन सोमवार दोपहर बाद अपने घर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और सुमन को उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शुरुआत में परिजनों ने महिला की मौत को हार्ट फेल होने का मामला समझा और पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इसके बाद वे शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले आए। घर पहुंचने पर जब परिजनों ने सामान की जांच की तो उनके होश उड़ गए। घर की अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले और उनमें रखे लाखों रुपये के गहने तथा 8 लाख 70 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद परिजनों को महिला की मौत को लेकर संदेह हुआ।
उन्होंने आशंका जताई कि अज्ञात लोगों ने पहले घर में चोरी की और इसके बाद सुमन की हत्या कर दी। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद जुलाना थाना पुलिस की टीम व स्कवायड डॉग टीम, फोरेसिक टीम गांव में पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
अधिकारी के अनुसार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। – कमल थाना प्रभारी जुलाना।
November 17, 2026
16जेएनडी26: रामराय गांव में वाल्मिकी भवन का उद्घाटन करते हुए मनीषा रंधावा व ग्रामीण।संवाद जींद। जुलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव रामराय में जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने वाल्मीकि भवन का उद्घाटन किया। भवन बनने से गांव के लोगों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। अब समाज के लोगों […]
November 17, 2026
जींद। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो पाने वाले लोगों को निर्वाचन आयोग ने एक और अवसर दिया है। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि (एएसडीडी) श्रेणी में चिह्नित मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत गणना प्रपत्र जमा करवाकर अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल करवाने के लिए […]
November 16, 2026
फोटो 2 नरवाना। नरवाना ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नैन कान्हा खेड़ा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए। नरवाना। नरवाना कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों फरेन कलां, अमरगढ़, उझाना और गढ़ी में सोमवार को वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों को […]
