सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jind News:कांग्रेस पदाधिकारियों ने गांवों में लगाईं चौपालें – Congress Office-bearers Held
जींद

Jind News:कांग्रेस पदाधिकारियों ने गांवों में लगाईं चौपालें – Congress Office-bearers Held

November 16, 2026


Congress office-bearers held

फोटो 2 नरवाना। नरवाना ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नैन कान्हा खेड़ा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए।

नरवाना। नरवाना कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र के चार गांवों फरेन कलां, अमरगढ़, उझाना और गढ़ी में सोमवार को वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों को मतदान के अधिकार, मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने और एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता नरवाना ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नैन कान्हा खेड़ा तथा उझाना ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र मंटा ने की।

चौपाल कार्यक्रमों में जगरूप सिंह सुरजेवाला, जींद जिला प्रभारी नीतू वर्मा और जिला प्रधान ऋषिपाल ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नरवाना ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नैन कान्हा खेड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में हलका युवा अध्यक्ष अभिषेक नैन कान्हा खेड़ा, हरियाणा एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सुखदेव उझाना, नरवाना एनएसयूआई प्रधान प्रवेश उझाना, जयभगवान अमरगढ़, मेषी सरपंच, बृजभान फुलिया, डॉ. कृष्ण खानपुर, सोनू उझाना, अनिल सिंमहार, दीपक कुमार, रजत, हर्षित, सोबित और निखिल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X