रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जोधपुर:15 मिनट तक लिफ्ट में देरी, मंत्री जोगाराम पटेल बोले- फंसा नहीं था, धीमी चल रही थी – Jodhpur Municipal Meeting Jogaram Patel Lift Incident Ward Budget Protest
जोधपुर

जोधपुर:15 मिनट तक लिफ्ट में देरी, मंत्री जोगाराम पटेल बोले- फंसा नहीं था, धीमी चल रही थी – Jodhpur Municipal Meeting Jogaram Patel Lift Incident Ward Budget Protest

November 26, 2026


jodhpur municipal meeting jogaram patel lift incident ward budget protest

मंत्री जोगाराम पटेल

विस्तार

नगर निगम की साधारण सभा के दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के लिफ्ट में फंसने की खबर सामने आने के बाद उन्होंने खुद इसका खंडन किया है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह लिफ्ट में फंसे नहीं थे, बल्कि अत्यधिक भार के कारण लिफ्ट की रफ्तार धीमी हो गई थी। ऊपर पहुंचने में करीब 15 मिनट लगे। उन्होंने लिफ्ट के रखरखाव की जरूरत भी बताई। संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल गुरुवार सुबह जोधपुर नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। वह नव निर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में शामिल होने आए थे। इसी दौरान लिफ्ट से ऊपर जाते समय देरी हुई। कुछ देर के लिए असहज स्थिति बनी, जिसके बाद उनके लिफ्ट में फंसने की चर्चा होने लगी।

मंत्री बोले- लिफ्ट अटकी नहीं, मेंटेनेंस की जरूरत

लिफ्ट से बाहर आने के बाद मीडिया ने मंत्री पटेल से घटना के बारे में सवाल किया। उन्होंने लिफ्ट में फंसने या अटकने की खबर को गलत बताया। मंत्री ने कहा कि लिफ्ट सुचारु रूप से चल रही थी, लेकिन अत्यधिक भार होने के कारण उसकी गति काफी धीमी हो गई थी। उन्होंने कहा कि लिफ्ट को मेंटेनेंस की आवश्यकता है और संबंधित अधिकारियों को इसके रखरखाव पर ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने।

हर वार्ड को 60 लाख के बजट पर पार्षदों का विरोध

नगर निगम की बैठक में शहर की सफाई के मुद्दे पर भी पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बैठक में प्रस्ताव रखा गया था कि शहर के प्रत्येक वार्ड को हर साल 60 लाख रुपये का बजट दिया जाएगा। पार्षदों ने इस राशि को अपर्याप्त बताते हुए विरोध जताया।

उनका कहना था कि वार्डों के विकास और सफाई व्यवस्था के लिए 60 लाख रुपये की जगह करीब एक करोड़ रुपये का बजट दिया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर पार्षदों ने बैठक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X