शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जौनपुर:चार महीने में दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, सपा नेताओं पर दो लाख रुपये न देने का आरोप – Jaunpur Man Climbs Mobile Tower For Second Time In Four Months Accuses Sp Leaders
जौनपुर

जौनपुर:चार महीने में दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, सपा नेताओं पर दो लाख रुपये न देने का आरोप – Jaunpur Man Climbs Mobile Tower For Second Time In Four Months Accuses Sp Leaders

November 8, 2026


Jaunpur Man climbs mobile tower for second time in four months accuses SP leaders

मोबाइल टावर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक युवक करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने समाजवादी पार्टी के दो पदाधिकारियों पर दो लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाते हुए रकम दिलाने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद शाम छह बजे युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बताया गया कि युवक चार महीने में दूसरी बार टावर पर चढ़ा था।

दोपहर 12 बजे के बाद टावर पर चढ़ा

जानकारी के अनुसार, मोहम्मदपुर गांव निवासी भूप यादव (40) शनिवार दोपहर नौपेड़वा बाजार के उत्तर मई रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर की ऊंचाई करीब 200 फीट बताई गई है। ऊपर पहुंचने के बाद वह सपा के दो पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X