शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जौनपुर:नीरज यादव के निधन पर उमड़े सपा नेता, श्यामलाल पाल ने परिवार को मदद का भरोसा दिया – Jaunpur Sp Leaders Gather Following The Passing Of Neeraj Yadav Shyamlal Pal Assures The Family Of Support
जौनपुर

जौनपुर:नीरज यादव के निधन पर उमड़े सपा नेता, श्यामलाल पाल ने परिवार को मदद का भरोसा दिया – Jaunpur Sp Leaders Gather Following The Passing Of Neeraj Yadav Shyamlal Pal Assures The Family Of Support

November 9, 2026


Jaunpur SP leaders gather following the passing of Neeraj Yadav Shyamlal Pal assures the family of support

जौनपुर नीरज यादव

विस्तार

समाजवादी पार्टी के केराकत विधानसभा अध्यक्ष नीरज यादव के निधन पर सोमवार को उनके पैतृक गांव गोबरा स्थित आवास पर शोकसभा आयोजित की गई। इसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल समेत सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार को बंधाया ढांढस

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने नीरज यादव के बड़े बेटे विनायक यादव से मुलाकात कर परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि नीरज यादव समाजवादी पार्टी के मजबूत स्तंभ थे। संगठन के प्रति उनका समर्पण और योगदान पार्टी हमेशा याद रखेगी। उनकी कमी को पूरा करना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर पार्टी हरसंभव मदद के लिए तैयार रहेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X