शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जौनपुर में हादसे:विवाहिता समेत चार लोगों की मौत, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लेकर लौट रहा था किशोर; वाहन से टक्कर – Accidents In Jaunpur Four People Including Married Woman Killed Teenager Returning Idols Lakshmi And Ganesha
जौनपुर

November 6, 2026

Accidents in Jaunpur Four people including married woman killed teenager returning idols Lakshmi and Ganesha

श्याम चाैहान, राजाराम, आशीष और रीना की फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद

विस्तार

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर उमरी गांव में बृहस्पतिवार की रात में कीटनाशक पीने से रीना (20) की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मुसहर बस्ती निवासी गोकुल की पत्नी रीना की शादी दो साल पहले हुई थी। उसका मायका आजमगढ़ जिले के मेहनगर में है।

बृहस्पतिवार की रात किसी बात से नाराज होकर उसने कीटनाशक पी लिया। रात करीब 10 बजे तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे घर वापस ले आए। रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X