बिहार:दरभंगा में पिता ने हसुआ से गला रेतकर पांच साल के बेटे को मार डाला, पत्नी पर भी किया जानलेवा हमला – Father Kills Five-year-old Son Slitting Throat Sickle, Attacks Wife Weapons
दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के दरगाह टोला में एक पिता ने अपने पांच साल के बेटे की हसुआ से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया और खुद के गले पर वार कर आत्महत्या की कोशिश की। घटना में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है।
