शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
झारखंड:निशा भगत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश, सीएम सोरेन ने दिए निर्देश; परिजनों को न्याय की उम्मीद – Jharkhand: Cbi Probe Ordered Into Nisha Bhagat Death Case; Cm Soren Issues Directives
ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड:निशा भगत मौत मामले में सीबीआई जांच के आदेश, सीएम सोरेन ने दिए निर्देश; परिजनों को न्याय की उम्मीद – Jharkhand: Cbi Probe Ordered Into Nisha Bhagat Death Case; Cm Soren Issues Directives

November 10, 2026


Jharkhand: CBI probe ordered into Nisha Bhagat death case; CM Soren issues directives

निशा भगत

विस्तार

आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

निशा भगत की मौत के बाद से ही उनके परिजन और विभिन्न सामाजिक संगठन मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। परिजनों ने घटना के पीछे साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई थी। सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईआरएस अधिकारी निशा उरांव ने भी प्रभात खबर से बातचीत में मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।

दरअसल, छह नवंबर को रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास पर निशा भगत मृत पाई गई थीं। इससे पहले उन्होंने फेसबुक लाइव किया था, जिसमें अपनी परेशानियों और कथित प्रताड़ना को लेकर कई बातें कही थीं। घटना के बाद उनके पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया था। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मामले की जांच सीबीआई करेगी। इससे परिजनों और सामाजिक संगठनों को निष्पक्ष जांच के जरिए सच्चाई सामने आने और न्याय मिलने की उम्मीद है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X