शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
झुंड की रक्षा के लिए बच्चों को छोड़ देते हैं हाथी, चेहरे से नहीं गंध से करते हैं पहचान
नॉलेज

झुंड की रक्षा के लिए बच्चों को छोड़ देते हैं हाथी, चेहरे से नहीं गंध से करते हैं पहचान

November 4, 2026


होमफोटोनॉलेज

झुंड के लिए बच्चों को छोड़ देते हैं हाथी, चेहरे से नहीं गंध से करते हैं पहचान

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

हाथी का गर्भकाल तकरीबन 22 महीने का होता है. वह अपने बच्चों से बेहद प्रेम करते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि वह झुंड के लिए अपने बच्चों को भी छोड़ देते हैं. उनके लिए झुंड की सुरक्षा सबसे जरूरी होती है. इसका फैसला भी वह बच्चों से आने वाली गंध के आधार पर करते हैं.

असम में कुछ दिन पहले काजीरंगा के पास एक चाय बागान के कीचड़ में हाथी का एक बच्चा फंस गया. झुंड से उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुआ. बाद में वन्यजीव अधिकारियों ने उसे बचाया और झुंड से दोबारा मिलाने की कोशिश की. कई प्रयासों के बावजूद भी झुंड ने बच्चे को शामिल नहीं किया. बाद में उसे पुनर्वास केंद्र भेजा गया. यही हाल थाईलैंड में हुआ था. जहां एक हाथी का बच्चा झुंड से बिछड़ गया. उसके घुटने में समस्या थी. मां ने उसे घसीटकर ले जाने की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुई. दरअसल हाथियों के साथ ये समस्या आम है. अगर उन्हें जरा भी शक होता है कि उनका बच्चा किसी दूसरे झुंड या इंसानों के करीब गया है तो फिर हाथी उसे छोड़ देते हैं. (सभी फोटो- pixabay)

दरअसल हाथियों को दुनिया का सबसे सामाजिक और समझदार माना जाता है. दोनों के बीच रिश्ता बेहद गहरा होता है. इसीलिए वह अपने बच्चों को केवल देखकर नहीं, बल्कि उनकी गंध, आवाज और स्पर्श से पहचानते हैं. अगर घने जंगल मे हाथी का बच्चा बिछड़ जाए तो दूर से हाथी पहचान सकता है कि उसका बच्चा कहा है. ऐसा उसके सूंघने की क्षमता की वजह से ही होता है. इसमें मुख्य भूमिका हाथियों की सूंड की होती है.

हाथी और उनके बच्चों का बॉन्ड यूं ही नहीं होता. दरअसल हाथी अपने बच्चे को 22 महीने तक पेट में रखती है. यह किसी स्तनधारी जीव का सबसे लंबा गर्भकाल है. जन्म के बाद बछड़ा कई साल तक मां और झुंड पर ही निर्भर रहता है. सबसे खास बात ये है कि सिर्फ बच्चे की मां नहीं बल्कि पूरा झुंड ही उसके पालन पोषण में मदद करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उनके गंध की क्षमता इतनी होती है कि वह कई साल तक बच्चों की गंध को पहचान सकते हैं. यही क्षमता उन्हें जंगल में पानी, खाना व झुंड को ढूंढने में मदद करती है. हालांकि कई बर जंगलों के सिकुड़ने, उनके पारंपरिक कॉरिडोर बाधित होने की वजह से झुंड बंट जाते हैं और बच्चे पीछे छूट जाते हैं.

ऐसे में अगर हाथी का बच्चा किसी और जानवर के पास चला जाए या फिर उसमें इंसानों की गंध लग जाए तो हाथी उसे पहचान नहीं पाते. ऐसे में उनकी प्राथमिकता अपने झुंड की सुरक्षा होती है और वे बच्चे को छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं. बेशक बच्चा झुंड के पीछे रहे, मगर वह उसे शामिल नहीं होने देते.

कई बार बच्चे के बीमार या दिव्यांग होने पर हाथी उसे छोड़ देते हैं, क्योंकि वह झुंड के साथ नहीं चल पाता. ऐसे में आपात हालात में वह पूरे झुंड को खतरे में डाल सकता है. कई बार नदी पार करते समय, बाढ़ आने या शिकारियों से बचने के दौरान बच्चा झुंड से बिछड़ जाता है और मां चाहकर भी उस तक नहीं पहुंच पाती.

अगर हाथी के बच्चे की गंध प्रभावित नहीं हुई और वह नहीं छूटा तो किशोरावस्था तक झुंड के साथ बना रह सकता है. इसके बाद अगर वह नर है तो उसे अपने झुंड को छोड़ना पड़ता है, ताकि वह अपने जीन को अन्य हाथियों तक पहुंचा सके. अगर मादा है तो वह झुंड में बने रह सकती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X