टोंक:बैंक परिसर में मिला कर्मचारी का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज; टीम जांच में जुटी – Employee Body Found On Bank Premises Cause Of Death To Be Revealed By Post-mortem Report

सांकेतिक
October 29, 2026

सांकेतिक
टोंक जिले के देवली शहर स्थित केनरा बैंक परिसर में शुक्रवार सुबह 36 वर्षीय हाउसकीपिंग कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान जालमपुरा (जहाजपुर) निवासी धनराज मीणा (36) पुत्र हरिसिंह मीणा के रूप में हुई है। वह देवली में रहकर बैंक में सफाई का काम करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
अंदर से बंद मिला बैंक का मुख्य दरवाजा
पुलिस के अनुसार, धनराज मीणा रोजाना सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच केनरा बैंक में साफ-सफाई करने आता था। शुक्रवार सुबह जब बैंक के अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। कर्मचारियों ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। अंदर पहुंचने पर उन्होंने धनराज का शव फंदे से लटका हुआ देखा।
पढे़ं: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में दो और आरोपी हिरासत में, अब तक 15 गिरफ्तार; पूछताछ जारी
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर देवली थाना अधिकारी प्रीति रत्नू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। देवली थाना पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। थाना अधिकारी प्रीति रत्नू के अनुसार, कर्मचारी की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
November 8, 2026
टोंक जिले की देवली उनियारा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे के बाद उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाए जाने का आरोप लगा। निर्दलीय प्रत्याशी रह चुके नरेश मीना इस घटना को लेकर घाड़ पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठ गए, जिससे प्रशासनिक […]
November 8, 2026
जिला कलेक्टर टीना डाबी ने एक बार फिर रात्रि चौपाल के जरिए जनसुनवाई का अनोखा उदाहरण पेश किया। देवली-उनियारा क्षेत्र की ककोड ग्राम पंचायत में आयोजित रात्रि चौपाल करीब साढ़े चार घंटे तक चली, जिसमें 90 फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। मंगलवार शाम करीब 7 […]
