तीस साल पुराना लोहा चोरी मामला:हाई कोर्ट ने खारिज की बर्खास्त कर्मचारी की अपील, सेवा समाप्ति का आदेश बरकरार – High Court Dismisses Appeal Iron Theft Gun Carriage Factory Employee Dismissal

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर
November 27, 2026

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर
गन कैरिज फैक्टरी में लोहा चोरी करने के तीस साल पुराने मामले में उच्च न्यायालय ने बर्खास्त कर्मचारी की अपील खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की खंडपीठ ने सेवा समाप्ति के आदेश को बरकरार रखा है। उच्च न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चोरी के आरोप को प्रमाणित मानते हुए बर्खास्तगी के आदेश पर अपनी मुहर लगा दी।
अनुकंपा नियुक्ति मिली थी…रंगे हाथों पकड़ा गया
कर्मचारी मेवालाल को वर्ष 1980 में पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति मिली थी। इसके बाद 31 अगस्त, 1995 को फैक्टरी परिसर से बाहर निकलते समय उसे कपड़ों में छिपाकर 5.5 किलोग्राम लोहे की छड़ ले जाते हुए पकड़ा गया था। इस घटना के सामने आने के बाद संस्थान ने विभागीय जांच आयोजित की। जांच की प्रक्रिया पूरी होने पर केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के तहत कार्रवाई करते हुए कर्मचारी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- एमपी: भूतों के दावे वाली पोस्ट पर सुर्खियों में आईं अपर कलेक्टर लक्ष्मी, आज लिखा-शुद्ध हास्य भी समझ नहीं आता
लेबर कोर्ट से खंडपीठ तक कानूनी लड़ाई
अपनी बर्खास्तगी के खिलाफ कर्मचारी ने सबसे पहले लेबर कोर्ट का रुख किया था। लेबर कोर्ट ने विभागीय जांच की प्रक्रिया और दी गई सजा को पूरी तरह वैध ठहराया था। इसके बाद उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने भी मामले में हस्तक्षेप करने से साफ मना कर दिया था।
निचले मंचों से अर्जी खारिज होने के बाद कर्मचारी ने खंडपीठ में अपील दायर की और दलील दी कि उसने अधिकारियों के दबाव में आकर चोरी की बात स्वीकार की थी। हालांकि उच्च न्यायालय की युगलपीठ ने साक्ष्यों की समीक्षा के बाद पाया कि लेबर कोर्ट और एकलपीठ के समवर्ती निष्कर्षों में हस्तक्षेप का कोई ठोस आधार नहीं है। अदालत ने कर्मचारी की दलीलों को अमान्य करते हुए अपील खारिज कर दी।
November 29, 2026
अपराध विस्तार पाटन थाना क्षेत्र में ग्राम ननवारा स्थित बिजली सब स्टेशन में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर आउटसोर्स कर्मचारी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक आउटसोर्स कर्मचारी रिश्ते में सागर जिले के बंडा विधायक का साला बताया जाता है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के संबंध […]
November 28, 2026
शहर में करोड़ों रुपए की आर्थिक धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां विश्वास जीतकर पहले कंप्यूटरों का डेटा उड़ाया गया, मोबाइल पर आने वाले ओटीपी हासिल किए गए और फिर बिना किसी वास्तविक लेनदेन के करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) तथा फर्जी टर्नओवर दूसरी फर्मों में ट्रांसफर कर […]
November 28, 2026
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर विस्तार मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर स्थित खंडपीठ ने प्रदेश के हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अन्य संस्थानों में स्थानांतरित किए गए विद्यार्थियों से नए कॉलेज दोबारा ट्यूशन फीस नहीं ले सकेंगे। न्यायमूर्ति आनंद पाठक […]
