मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
तेज हवा बनी बाधा:बरेली एयरपोर्ट पर दो बार लैंडिंग की कोशिश, दिल्ली डायवर्ट करनी पड़ी नवी मुंबई की उड़ान – Navi Mumbai Flight Diverted To Delhi From Bareilly
बरेली

तेज हवा बनी बाधा:बरेली एयरपोर्ट पर दो बार लैंडिंग की कोशिश, दिल्ली डायवर्ट करनी पड़ी नवी मुंबई की उड़ान – Navi Mumbai Flight Diverted To Delhi From Bareilly

November 17, 2026


Navi Mumbai Flight diverted to Delhi from bareilly

बरेली एयरपोर्ट

विस्तार

बरेली हवाई अड्डे के रनवे पर तेज हवा के कारण दो बार प्रयास के बाद भी नवी मुंबई से बरेली आई फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी। विमान में 171 यात्री सवार थे। सुरक्षित लैंडिंग में अड़चन को देखते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने विमान को बरेली से दिल्ली डायवर्ट कर दिया। इसके बाद दिल्ली से उड़ान भरने के बाद विमान शाम 6:47 बजे बरेली पहुंच सका। बाद में शाम 7:15 बजे 140 यात्रियों को लेकर वापस नवी मुंबई के लिए उड़ान भरी। इससे 311 यात्री परेशान हुए। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X