शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
थलापति विजय को बच्ची ने थमाया अपना चश्मा, फिर दोनों ने साथ में बनाया हार्ट, वीडियो देख लोग बोले- CM बड़ा मस्त!
वायरल

थलापति विजय को बच्ची ने थमाया अपना चश्मा, फिर दोनों ने साथ में बनाया हार्ट, वीडियो देख लोग बोले- CM बड़ा मस्त!

November 5, 2026


Last Updated:

थलापति विजय एक कार्यक्रम में बच्ची को अवॉर्ड दे रहे थे, तभी बच्ची ने अपना एक चश्मा खुद पहना और दूसरा विजय को दे दिया. इसके बाद दोनों ने साथ में चश्मा पहनकर पोज दिया और हार्ट बनाया. यह प्यारा वीडियो वायरल है. यूजर्स बोले- CM बड़ा मस्त और जबरदस्त है.

थलापति विजय को बच्ची ने थमाया अपना चश्मा, फिर दोनों ने साथ में बनाया हार्टZoom

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं. खासकर जब किसी बड़े मंच पर कोई छोटा बच्चा अपनी मासूमियत से सबका ध्यान खींच ले, तो वह पल देखते ही देखते वायरल हो जाता है. इन दिनों ऐसा ही एक प्यारा वीडियो चर्चा में है, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय एक छोटी बच्ची को अवॉर्ड देते नजर आ रहे हैं. लेकिन इस दौरान बच्ची ने कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे. अब इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब प्यार लुटा रहे हैं.

अवॉर्ड लेने पहुंची बच्ची ने CM को दिया अपना चश्मा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थलापति विजय एक कार्यक्रम के दौरान बच्ची को सम्मानित करने के लिए मंच पर मौजूद हैं. जैसे ही वह बच्ची को अवॉर्ड देते हैं, बच्ची अपने अंदाज से सबका दिल जीत लेती है. दरअसल, बच्ची पहले अपना एक चश्मा निकालती है और उसे खुद पहन लेती है. इसके बाद वह दूसरा चश्मा निकालकर मुख्यमंत्री थलापति विजय को दे देती है. विजय भी बच्ची की इस प्यारी-सी हरकत को समझते हुए चश्मा पहन लेते हैं. इसके बाद दोनों एक साथ कैमरे के सामने पोज देने लगते हैं.

दोनों ने बनाया हार्ट का निशान

वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा तब आता है, जब बच्ची और थलापति विजय साथ में तस्वीर खिंचवाते हैं. दोनों चश्मा पहनकर कैमरे की तरफ देखते हैं और हाथों से हार्ट का सिंबल बनाते हैं. दोनों की यह क्यूट केमिस्ट्री देखकर वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है. बच्ची का आत्मविश्वास और विजय का उसके साथ सहज अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यही वजह है कि यह छोटा-सा पल सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है.

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X