दतिया:पीतांबरा पीठ के निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच के लिए कलेक्टर ने बनाई समिति, 7 दिन में आएगी रिपोर्ट – Datia: Four-member Panel To Inspect Pitambara Peeth Construction Quality, Submit Report Within Seven Days

ग्वालियर हाईकोर्ट
November 19, 2026

ग्वालियर हाईकोर्ट
दतिया स्थित श्री पीतांबरा पीठ परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय समिति बनाई है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने समिति को सात दिनों के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई ग्वालियर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए की गई है। समिति निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय में देगी।
हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई
यह मामला ग्वालियर हाईकोर्ट में दायर रिट अपील रामगुलाम गुप्ता एवं अन्य बनाम मध्य प्रदेश शासन एवं अन्य से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने फैसले में कहा था कि निर्माण कार्य सिविल इंजीनियरिंग के मानकों के अनुसार हो रहा है या नहीं, इस पर निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र विशेषज्ञ निकाय की राय ली जाए। इस निकाय का मौजूदा निर्माण एजेंसी या आर्किटेक्ट से कोई संबंध नहीं होना चाहिए। इसी निर्देश के अनुपालन में कलेक्टर ने आदेश जारी कर जांच समिति का गठन किया है।
ये भी पढ़े: एमपी: रीवा में न्यूक्लियर प्लांट का विरोध तेज, आंदोलन स्थल पहुंचे जीतू पटवारी; ग्रामीणों से मिले कांग्रेस नेता
तकनीकी पहलुओं की जांच
चार सदस्यीय समिति में जिले के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री होंगे। वहीं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास के सहायक यंत्री और नगर पालिका परिषद के सहायक यंत्री को सदस्य बनाया गया है।
पांच प्रमुख तकनीकी पहलुओं की जांच
कलेक्टर के आदेश के अनुसार समिति निर्माण कार्यों से जुड़े पांच प्रमुख तकनीकी पहलुओं की जांच करेगी। इसके तहत पहले गिर चुकी निर्माणाधीन संरचना की विस्तृत जांच की जाएगी। इसके साथ ही नई संरचना का निर्माण पुरानी नींव पर ही किया जा रहा है या नहीं और ऐसा करना तकनीकी रूप से कितना सही है, इसका परीक्षण भी समिति करेगी। यह समिति अपनी रिपोर्ट सात दिनों में सौंपेगी।
November 15, 2026
जीवन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का झांसा देकर एक 75 वर्षीय बुजुर्ग पेंशनर से 8.49 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने खुद को बैंक के मुंबई स्थित मुख्यालय का कर्मचारी बताकर बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझाया और उनके मोबाइल पर आया ओटीपी हासिल कर लिया। […]
November 14, 2026
सामूहिक दुष्कर्म ग्राफिक्स विस्तार दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में गणपति की झांकी देखकर घर लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके चलते भयभीत परिजन दो महीने तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं […]
November 10, 2026
दतिया में बहन के घर से लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई। गोराघाट थाना क्षेत्र में गौरा और भदोंना गांव के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात में गोली युवक की पिंडली को चीरते हुए आर-पार निकल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल […]
