दतिया:भांडेर जनपद उपाध्यक्ष के पति की कार रुकवाकर किया हमला, फरार आरोपी समेत चार पर मामला दर्ज – Datia: Panchayat Vice President’s Husband Attacked After Car Stopped, 4 Accused Named

जनपद उपाध्यक्ष पति पर जानलेवा हमला
October 31, 2026

जनपद उपाध्यक्ष पति पर जानलेवा हमला
शुक्रवार रात दतिया के रिंग रोड पर भांडेर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुमन धाकड़ के पति प्रदीप धाकड़ (38) के साथ कार रुकवाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। धाकड़ ने भांडेर जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोषी यादव के पति बलदाऊ यादव समेत चार लोगों पर इस हमले का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
पीड़ित प्रदीप धाकड़ शुक्रवार रात करीब 11 बजे मां पीतांबरा के दर्शन करने के बाद कार से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। रास्ते में रिंग रोड के पास आरोपियों ने उनकी कार को रुकवा लिया और कार रुकते ही आरोपियों ने प्रदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे वे घायल हो गए। पीड़ित ने वारदात में शामिल आरोपियों के रूप में फरार बलदाऊ यादव के अलावा विक्रम यादव, राजू यादव और रंजीत यादव के नाम पुलिस को बताए हैं। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों और पुलिस की मदद से घायल प्रदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को खतरे से बाहर बताया है।
ये भी पढ़ें: सीहोर: आधी रात जूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों के नुकसान की आशंका
राजगढ़ चौराहा हत्याकांड से जुड़ा मामला
मामले में नामजद आरोपी बलदाऊ यादव का नाम दतिया के चर्चित राजगढ़ चौराहा हत्याकांड से भी जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार राजगढ़ चौराहा हत्याकांड मामले में बलदाऊ यादव को 11 बार आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है और वह फरार चल रहा है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी महेश यादव की जेल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि बलदाऊ यादव की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। अब पीड़ित प्रदीप धाकड़ ने भी फरार बलदाऊ यादव पर मारपीट में शामिल होने का आरोप दर्ज कराया है, जिसकी सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
परिजनों ने बताया पुराना विवाद
पीड़ित परिजनों ने शुक्रवार रात हुई इस वारदात को सालोन बी स्थित सब स्टेशन को लेकर चल रहे पुराने विवाद से जोड़कर देखा है। परिजनों का कहना है कि सब स्टेशन के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। वहीं विधानसभा उपचुनाव के बाद सामने आई इस घटना को स्थानीय स्तर पर क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इस बारे में कोई स्पष्ट संकेत सामने नहीं आया है। कोतवाली टीआई दिनेश राजपूत के अनुसार पुलिस पुराने विवाद, शिकायत में दर्ज आरोपों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
November 10, 2026
दतिया में बहन के घर से लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई। गोराघाट थाना क्षेत्र में गौरा और भदोंना गांव के बीच पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात में गोली युवक की पिंडली को चीरते हुए आर-पार निकल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल […]
November 10, 2026
विंध्याचल की पहाड़ियों पर बसा एक ऐसा मंदिर, जहां कभी चंबल के बागी पुलिस को चुनौती देने आते थे और आज वहां लाखों भक्त अपनी मन्नतें लेकर पहुंच रहे हैं। भाई दूज के मौके पर रतनगढ़ माता मंदिर में सालाना लक्खी मेला शुरू हो गया है। आधी रात से ही पहाड़ियों पर भक्तों की कतारें […]
November 7, 2026
मौके पर पुलिस बल तैनात दतिया में राजघाट के शासकीय आवास खाली कराने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। जिला प्रशासन के अधिकारी पुलिस बल के साथ राजघाट कॉलोनी पहुंचे और दो घंटे में आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया। प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद हड़कंप मच गया। कब्जाधारियों ने आनन-फानन में आवास खाली […]
